फ़िरोज़ाबाद: पुलिस लाइन में 79 वाँ स्वतन्त्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही भव्य तरीक़े से आयोजित किया गया जिसमें राज्य मंत्री स्वतन्त्र परिवार होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहे
जनपद फ़िरोज़ाबाद पुलिस लाइन पर 79 वाँ स्वतन्त्रता दिवस कार्यक्रम आयोजन के अवसर पर स्कूलों के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतन्त्र परिवार होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग धर्मवीर प्रजापति ने सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओ से लाभान्वित लाभार्थियों को जिलाधिकारी रमेश रंजन के सहयोग से चेक वितरण एवं आवास योजना की चाबी वितरित की। और सांस्कृतिक प्रोग्राम में भाग लेने वाले स्कूली बच्चो को प्रमाण पत्र वितरित किये। तथा मौजूद स्वतन्त्रता सैनानियों को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने मंत्री धर्मवीर प्रजापति को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अवसर पर धर्मवीर प्रजापति ने बोलते हुए कहा कि सरकार द्वारा हर घर तिरंगा की शुरुआत करने से हर भारतीय के ह्रदय में तिरंगे के प्रति सम्मान और गौरव पैदा हुआ है। साथ ही युवा पीढ़ी को अपने वरिष्ठों का सम्मान करना सिखाया है।
हमारे स्वतन्त्रता सैनानियों ने अपनी कुर्बानियों से देश को गौरवान्वित करने वाले क्षण दिये है। हम सभी की जिम्मेदारी है, कि इस विरासत को संजोने के साथ सरंक्षित करे। हमारे देश के सैनिकों ने जिस तरह देश को सुरक्षित करने मे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया है। उसी तरह हम सभी की भी जिम्मेदारी है, कि हम सभी इस देश के नव निर्माण में अपना योगदान दे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज एवं जिला अध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ,गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने जनपद वासियो को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई देते हुए , स्वतन्त्रता के सिद्धांतों को सरंक्षित रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत मे सभी विशिष्ट जनों ने वृक्षारोपड़ कर पर्यावरण सरक्षंण का सन्देश दिया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज, जिला अध्य्क्ष उदय प्रताप सिंह, गौ सेवा आयोग सदस्य रमाकांत उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य सहित जनपद के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।