Firozabad: वार्ड 47 में बढ़ती समस्याओं पर पार्षद सख्त, नगर निगम को चेताया

Update: 2025-07-24 06:51 GMT

फ़िरोज़ाबाद: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 47 के पार्षद ने क्षेत्रीय लोगो की परेशानी को देखते हुए कार्य न कराये जाने पर निगम घेराव की दी चेतावनी।

नगर निगम के पार्षद लाला राइन ने बुधवार को नगर में हुई तेज बारिश के दौरान वार्ड नम्बर 47 के कलावती स्कूल के पीछे मटिया वाला बाग के क्षेत्र कृष्ण नगर में निवास कर रहे क्षेत्रीय लोगो के घरों में पानी घुस जाने के कारण विरोध प्रकट करते हुए कहा है। कि क्षेत्र में सड़क व नालियों का निर्माण न होने की बजह से घरो में पानी भर जाता है। यहाँ के स्थानीय निवासियों के घर जलभराव के कारण चारो तरफ से घिर गये है। जिसके कारण यहाँ निवास करने वाले लोग अपने दैनिक कार्य के लिये भी घरो से नही निकल पा रहे। उनके बच्चे स्कूल पढ़ने के लिये अथवा अन्य किसी कार्य से जाने के दौरान भरे हुए गन्दे पानी मे गिर जाते है। जिससे उन्हें चोट लगने का डर लगा रहता है।

इलाका पार्षद नुरहुल हुदा लाला राइन ने नगर निगम के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है। अगर उनके क्षेत्र में शीघ्र ध्यान देकर सड़क व नाली का कार्य नही कराया गया तो नगर निगम का घेराव किया जायेगा। और नगर निगम का सौतेला व्यवहार सहन नही किया जाएगा।

Tags:    

Similar News