फिरोजाबाद: जलेसर रोड स्थित नायरा पैट्रोल पम्प के समीप एक किराना स्टोर की दुकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने किया चोरी का प्रयास शनिवार की देर रात थाना उत्तर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित नायरा पैट्रोल पम्प के समीप विनीत कुमार जैन पुत्र सुभाष चन्द्र जैन की किराने की दुकान है। दुकान स्वामी ने बताया कि शनिबार को करीब रात्रि 8 बजे वह दुकान को बन्द कर अपने घर नई बस्ती चला गया था।

रविवार की सुबह जब वह दुकान खोलने के लिये आया तो यह देख कर उसके होश उड़ गये, कि दुकान के मुख्य शटर व अन्दर जाने वाले दरबाजे के ताले टूटे हुए है। यह देखकर उसने आस पड़ोस में रहने वालों को जानकारी दी, तो मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गयी। और सूचना मिलते ही पुलिस की पीआरबी गाड़ी भी पहुंच गयी।

विनीत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरो ने शटर में लगे चोर तालों को तोड़ने के प्रयास के साथ अंदर वाले दरबाजे में लगे तालों को भी चोर अपने साथ ले गये है। जब दुकान के अंदर विनीत ने जाकर देखा तो उसने राहत की सांस लेते हुए कहा कि कोई सामान नही ले जा पाये। जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले जनवरी माह में भी इसी तरह ताले तोड़कर प्रयास किया गया था। जिसकी तहरीर विभव नगर पुलिस चौकी पर दी गयी थी।

Tags: