फिरोजाबाद: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 62 के अम्बेनगर कॉलोनी क्षेत्र के निवासियों ने सोमवार को नगर निगम परिसर में धरना देकर नारेबाजी की और समस्याओं से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन सौपा

वार्ड नम्बर 62 अम्बेनगर के वाशिंदों ने सोमवार को नगर निगम में पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर निगम व क्षेत्रीय पार्षद के खिलाफ नारेबाजी की।

इलाके के निवासी बारिस अली ने जानकारी देते हुए बताया नगर निगम बनने के बाद भी उनके क्षेत्र में कोई विकास कार्य नही कराया गया है। जिसके कारण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी शिकायत कई बार नगर निगम के अधिकारियों से की गयी है। लेकिन किसी ने भी इस तरफ कोई ध्यान नही दिया।

क्षेत्र में कच्ची गलियों के कारण काफी गन्दगी एवं पानी भरा रहता है। जिसके कारण स्कूल जाते समय बच्चे उसमे गिरकर गन्दे एवं घायल हो जाते है। वही काम से जाने के दौरान कीचड़ व गन्दगी से होकर निकलना पड़ता है। इलाका पार्षद से भी कहा गया लेकिन वह भी कोई ध्यान नही देते है।

आज सोमवार को क्षेत्र के लोगो के साथ बड़ी संख्या में महिलाये भी नगर निगम में पहुंच गयी और धरना देकर नारेबाजी करने लगी। धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही महापौर कामिनी राठौर ने धरने में शामिल दो लोगो से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। इलाका पार्षद को भी फोन किया है, लेकिन उनका फोन नही उठा है। ततपश्चात सहायक नगर आयुक्त निहाल चन्द्र धरना दे रहे लोगो के पास पहुँचे और उन्हें आश्वासन धरना देने वालो से ज्ञापन लेकर धरना समाप्त कराया।

महापौर कामिनी राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नम्बर 62 के अम्बेनगर वासियों ने अभी तक मेरे संज्ञान में कोई जानकारी अभी तक नही लायी , यह लोग जाने किसको उपरोक्त के विषय मे जानकारी कराते रहे है। आज मैने दो लोगो को बुलाकर उनसे जानकारी हासिल की है। और आश्वासन दिया कि जल्द ही सारी समस्याओं को हल कराया जायेगा।

Tags: