फ़िरोज़ाबाद: फ़िरोज़ाबाद जनपद का ऐतिहासिक कुश्ती दंगल का आयोजन 09 अगस्त दिन शनिबार ( रक्षाबंधन )को रामलीला ग्राउण्ड पर सिल्लोड़ी सरकार के तत्वाधान में श्री गिर्राज धरण सेवा समिति मित्र मण्डली द्वारा आयोजित किया जायेगा जिसको लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन आशीर्वाद पैलेस कोटला रोड पर किया गया
प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए मुख्य अथिति गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय एवं विशिष्ट अथिति हरिओम शर्मा "आचार्य "एवं दंगल के अध्यक्ष निकुंज शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बिराट कुश्ती दंगल में देश के दूर दराज से नामी ग्रामी भारत केशरी पहलवान भाग लेंगे। और दंगल की अंतिम कुश्ती भारत केशरी पहलवान के द्वारा होना तय है।
निकुन्ज शुक्ला ने बताया कि इस दंगल का आयोजन लगभग 102 साल से होता आ रहा है। इस वर्ष 103 वॉ दंगल आयोजित किया जायेगा। पिछले वर्ष भी यह दंगल बड़े ही भव्य एवं सुन्दर ढंग से आयोजित किया गया था। समिति द्वारा देश के बड़े बड़े भारत केशरी पहलवानों को निमन्त्रण इस दंगल में भाग लेने के लिये भेजा गया है। दंगल कमेटी के संयोजक मनोज ताऊ ने बताया कि दंगल के दौरान होने वाली अन्तिम कुश्ती 02 लाख रु एवं सेकेण्ड लास्ट कुश्ती 1 लाख रुपये की होगी। शुरुआत में छोटे छोटे बच्चो की कुश्ती, एवं तहसील स्तर की कुश्ती कराई जायेगी।
श्री गिर्राज धरण सेवा समिति मित्र मंडली ने सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों से अनुरोध करते हुए कहा है। कि रक्षाबंधन वाले दिन होने वाले कुश्ती दंगल में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाये और दंगल में भाग लेने वाले सभी पहलवानो का उत्साहवर्धन करे।
गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकार के दंगल युवाओ को प्रेरणा देने के लिये आयोजित किये जाते है। हरिओम शर्मा आचार्य ने कहा कि यह दंगल बड़े ही भव्य तरीके से रामलीला ग्राउण्ड पर आयोजित किया जायेगा। इसकी व्यवस्था में लगी पूरी टीम बड़े ही पवित्र मन से इसको आयोजित करते है। जिसके लिये पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई।
वार्ता के दौरान श्याम सिंह यादव,ठाकर उदय प्रताप सिंह, देवेश भारद्वाज,सन्तोष राठौर, विनय विद्यार्थी, धीरज पाराशर, सुनील यादव, संजय गर्ग, श्याम मोहन, बबलू चौबे, श्याम उपाध्याय,डॉ सुनील कुशवाह, दिलीप दुबे,नरेन्द्र शर्मा, रजत यादव, अशोक गर्ग,नीरज यादव, सोनू बघेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।