Kanpur कानपुर । कानपुर के किदवई नगर थानाक्षेत्र के एच ब्लॉक कच्ची बस्ती में शुक्रवार दोपहर में भीषण आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। धुएं की लपटें उठती देख लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग को बुझाने का प्रयास कर रही है। दूसरी जगह चकेरी थानाक्षेत्र के कृष्णा नगर के सी ब्लॉक में आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल की एक गाड़ी आग बुझाने का प्रयास कर रही है।