महिला पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, वर्दी में बनाया था ये वीडियो

इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर रील बनाने का यानी शार्ट वीडियो अपलोड करने का चलन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है.

Update: 2021-08-25 09:45 GMT

आगरा:- इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर रील बनाने का यानी शार्ट वीडियो अपलोड करने का चलन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लोग कुछ सेकेंड का वीडियो अपलोड करके अच्छे खासे फेमस हो रहे हैं। रील का ये आकर्षण आगरा की महिला आरक्षी को भी हो गया। अपना रिवाल्वर के साथ वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही आला अधिकारियों तक शिकायत पहुंच गइ। जानकारी मिलते ही एसएसपी आगरा मुनीराज ने महिला आरक्षी को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है।

दरअसल एमएम गेट थाने में तैनात महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर अपना कुछ सेकेंड का वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में महिला आरक्षी वर्दी पहने हुए है और उसके हाथ में रिवाल्वर है और वो एक डॉयलाग पर एक्ट कर रही हैं। इंटरनेट मीडिया की दुनिया में इस तरह के वीडियो को रील कहा जाता है। ये कोइ भी अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर बना सकता है। इसके लिए किसी कैमरे की भी जरूरत नहीं पड़ती। बस अपने मोबइल से शूट करके उसे अपलोड करना होता है। महिला आरक्षी का यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में आग की तरह फैल गया। शिकायत जब एसएसपी आगरा मुनीराज जी के पास पहुंची तो उन्होंने महिला आरक्षी को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया।



Tags:    

Similar News