Fatehpur: रील्स बनाते वक्त पुल से यमुना में गिरी युवती,नाविकों ने बचाया

Update: 2024-07-30 08:10 GMT
Fatehpur फतेहपुर । कस्बे में बने पक्के पुल में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। रेलिंग न होने से पुल पर घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन लोग पुल से नीचे यमुना नदी में गिर रहे है। मंगलवार को भी एक छात्रा पुल से नीचे यमुना नदी में गिर गई। हालांकि नावकों ने उसे किसी तरह बचा लिया।
मंगलवार को पहाड़पुर गांव निवासी जुगल किशोर शुक्ला की 22 वर्षीय पुत्री शालिनी देवी अपनी छोटी बहन प्रिया के साथ कपड़े खरीदने बाजार गई थी। बाजार पहुंचने के बाद दोनों बहने यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखने चली गई। दोनों बहने किशनपुर से दांदो को जोड़ने वाले ओवरब्रिज पर चढ़कर मोबाइल फोन से रील्स बना रही थी।
इसी दौरान बड़ी बहन शालिनी देवी का शारीरिक संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से नीचे यमुना नदी में गिर गई। शालिनी के गिरते ही छोटी बहन प्रिया जोर जोर से चीखने चिल्लाने लगी। शोरगुल सुन मौजूद नाविकों की नजर यमुना में गिरी युवती पर पड़ी।
जिसके बाद नाविकों ने बिना देर लगाए यमुना में डूब रही युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया। कुछ देर बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती की हालत को गंभीर देखते हुए अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना पर पहुंच युवती को इलाज के लिए भेज दिया गया है।‌ युवती की हालत में सुधार हुआ है।‌
लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से हो रही घटनाएं
कस्बे में बने पक्के पुल पर लोक निर्माण विभाग की कार्यदाई संस्था द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। पुल पर बड़ी रेलिंग ना होने की वजह से आए दिन घटनाएं हो रही है। बावजूद इसके भी लोक निर्माण विभाग गहरी नींद से जागा नहीं है। इससे पूर्व में भी पुल पर ऐसी तमाम घटनाएं देखने को मिली है। लेकिन लोक निर्माण विभाग की कार्यदाई संस्था ने आज तक पुल पर बड़ी रेलिंग बनवाने की सुध नहीं ली है। जिस वजह से यह घटनाएं सामने आ रही है।
Tags:    

Similar News

-->