Fatehpur: फॉर्च्यूनर ने खड़ी किआ कार में मारी टक्कर ,दो की मौत 7 घायल

Update: 2025-02-16 06:35 GMT
Fatehpur फतेहपुर । फतेहपुर में रविवार सुबह बेकाबू फॉर्च्यूनर ने खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिनको कानपुर के हैलट हॉस्पिटल में रेफर किया गया।
राजस्थान से महाकुंभ दोनों कार सवार श्रद्धालु जा रहे थे। घटना के बाद पलटते हुए दोनों कार हाईवे से 100 मीटर दूर गिरी। फॉर्च्यूनर और किआ दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थरियांव थाना के सीतापुर NH-2 के पास घटना हुई।
Tags:    

Similar News