Fatehpur: वन विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद सियार को रेस्क्यू किया
"अचानक सियार दिखाई देने से हड़कंप"
फतेहपुर: नगर पालिका चौराहे पर अचानक सियार दिखाई देने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया।
प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त कोशिशों के बाद कई घंटे की मशक्कत के बाद सियार को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। वन विभाग की टीम सियार को अपने साथ ले गई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।