Fatehpur फतेहपुर । फतेहपुर में मलवां थाना क्षेत्र के मलवां औद्योगिक इलाके में नेशनल हाईवे 2 पर तेज रफ्तार इंडिया ऑयल का टैंकर पलट गया। टैंकर में एलपीजी गैस भरी थी, जिससे हड़कंप मच गया। हादसे में ड्राइवर घायल हो गया। बताया गया कि टैंकर का टायर पलटने से टैंकर हाईवे पर डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन में पलटकर गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फायर ब्रिगेड की गाड़ियों समेत मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही