Fatehabad: मोबाइल स्नैचिंग के मामले में फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Update: 2025-07-24 10:44 GMT

फतेहाबाद: अपराध मुक्त अभियान के तहत शहर टोहाना पुलिस ने नहर पुल, चंडीगढ़ रोड, टोहाना के पास मोबाइल फोन छीनने के एक मामले में गुरूवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश सैनी उर्फ टंगु पुत्र मलूराम, निवासी वार्ड नंबर 11, सैनी मोहल्ला, टोहाना के रूप में हुई है। थाना शहर प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस बारे 23 जुलाई को शिकायतकर्ता अजय कुमार पुत्र मान सिंह निवासी सलेमपुर लाला, जिला कासगंज (उत्तर प्रदेश) ने थाना शहर टोहाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, वह अपने दोस्त के साथ सिम्बल रोड स्थित मैट्रो फूड्स में काम पर जा रहा था, तभी दो अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए।

इस शिकायत पर थाना शहर टोहाना में धारा 304 व 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी सुरेश सैनी को गिरफ्तार किया। मामले में अन्य सह-आरोपियों की गिरफ्तारी और छीने गए मोबाइल फोन की बरामदगी अभी बाकी है।

Tags:    

Similar News

null