Farrukhabad: लोहिया महिला अस्पताल की बदइंतजामी देख महिला आयोग की अध्यक्ष ने जताया रोष
फर्रुखाबाद: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ0 बबीता सिंह चौहान एवं सदस्य सुनीता सैनी लोहिया महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में अव्यवस्थायें देेख वह भडक़ गयीं और सीएमएस को फटकार लगाते हुए व्यवस्थायें सुधारने के निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार बुधवार को महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ0 बबीता सिंह चौहान एवं सदस्य सुनीता सैनी ने जिला प्रोबेेशन अधिकारी अनिल चंद्रा के साथ लोहिया महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। महिला अस्पताल में एक डॉक्टर व चार नर्सेें की मिलीं। साथ ही बिजली व पानी की भी समस्या मिली। जिस पर महिला आयोग की अध्यक्ष भडक़ गयीं और सीएमएस को जमकर फटकार लगायी। साथ ही कहा कि सरकार जनता को बेहतर सुविधायें दे रही है, लेकिन उनका लाभ जनता तक नहीं पहुंच रहा है। जो भी शासन की मंशा के अनुरुप कार्य नहीं करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सीएमएस को अस्पताल की व्यवस्थायें सुधारने के कड़े निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने जिला कारागार फतेहगढ़ का भी निरीक्षण किया और बंदियों से मुलाकात कर बातचीत की।