Farrukhabad: शौच गयी किशोरी के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया

Update: 2025-05-24 14:13 GMT

फर्रुखाबाद: शौच करने गई किशोरी के साथ युवक ने खेत में दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने इससे पहले किशोरी को एक मोबाइल फोन भी दिया था। जब किशोरी ने फोन लेेने से मना किया तो आरोपी ने भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की निवासी किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि 22 मई की सुबह खेत में शौच करने जा रही थी, तभी रास्ते में गांव महलई निवासी युवक मौसम ने उसे रोक लिया और जबरियन मक्का के खेत में खींच ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसे इससे पहले मोबाइल फोन भी दिया था। जब फोन लेने से मना किया तो उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

Tags:    

Similar News