Farrukhabad: अखिलेश के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर सपा कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

Update: 2025-11-06 05:55 GMT

फर्रुखाबाद: फेसबुक पर समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। बुधवार को समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष शिवम यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए थाना नवाबगंज में एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा।

जिला अध्यक्ष शिवम यादव ने अपने लेटर पैड पर दर्ज शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया पर पार्टी प्रमुख के प्रति की गई अशोभनीय टिप्पणी से सपा कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मांग की कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की भाषा का प्रयोग करने का साहस न करे।

थाना अध्यक्ष नवाबगंज ने शिकायत प्राप्त कर मामले को साइबर सेल को अग्रेषित करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर राजपाल यादव एडवोकेट, आनंद यादव सहित आधा दर्जन पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Tags:    

Similar News