Farrukhabad: मानसिक तनाव के चलते फोटोग्राफर ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या

सीओ व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर की जांच पड़ताल

Update: 2025-05-17 09:43 GMT

फर्रुखाबाद: मानसिक तनाव के चलते फोटोग्राफर ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस को मौके से 315 बोर का एक तमंचा मिला, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की वृद्ध मां का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार कोतवाली फर्रुखाबाद के अंतर्गत मोहल्ला पल्ला जटवारा निवासी अनूप अग्निहोत्री उम्र ४० वर्षीय पुत्र वासुदेव अग्निहोत्री फोटोग्राफर था।

उसकी पत्नी कुसुम बीते लगभग 2 सालों से विवाद के चलते अपने मायके दिल्ली में ही रह रही थी। अनूप की मां रामादेवी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह पुत्र अनूप अग्निहोत्री ने उसे कमरे में बंद कर तमंचे से गोली मारने के लिए धमकाया। किसी तरह से वह घर से निकलकर पल्ला चौकी पहुंची। कुछ देर बाद सूचना मिली कि अनूप अग्निहोत्री ने घर के भीतर तमंचे से कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, शहर कोतवाल राजीव पांडेय, फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके से ३१५ बोर का तमंचा व दो खोखा कारतूसों को कब्जे में लिया। मां ने बताया कि अनूप अग्निहोत्री की अपने बड़े भाई बबलू उर्फ चंद्रमोहन से नहीं बनती थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से वृद्ध मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags:    

Similar News