Farrukhabad: चिकित्सकीय टीम को ट्यूमर ऑपरेशन में मिली कामयाबी

कई वर्षों से पीडि़त चल रही थी महिला

Update: 2025-06-12 03:38 GMT

फर्रुखाबाद: बीते कई वर्षों से ट्यूमर की बीमारी से ग्रसित चल रही महिला को उस समय राहत मिली, जब डाक्टर ने सफल आपरेशन कर ट्यूमर को निकाल दिया। जिससे महिला को एक नई जिंदगी मिल गयी।

जानकारी केेेे अनुसार जय देवी उम्र 44 वर्ष पत्नी जयवीर निवासी कायमगंज को ट्यूमर की बीमारी थी। जिससे वह काफी परेशान रहती थी और असहनीय पीड़ा के दौर से गुजर रही थी। बीते दिन उसने फतेहगढ़ चौराहा स्थित दास नर्सिंग होम में पति के साथ जाकर डाक्टर को दिखाया। जिस पर सर्जन डाक्टर अमरनाथ ने उसको शल्य चिकित्सा से ट्यूमर निकालने की बात कही। जिस पर परिजन तैयार हो गयेे और डाक्टर ने महिला का आपरेेशान किया। कई घंटे चले आपरेशन के बाद चिकित्सक ने ट्यूमर की गांठ को सफलतापूर्वक निकाल दिया।

जिसका वजन करीब १० से १२ किलो बताया गया। आपरेेेशन के बाद महिला पूरी तरह से स्वस्थ्य है।

Tags:    

Similar News