Farrukhabad: अनुरक्षण कार्य से रविवार को बिजली बाधित रहेगी

Update: 2025-10-04 07:57 GMT

फर्रुखाबाद: अधिशासी अभियंता (ट्रांसमिशन) ने जानकारी दी है कि रविवार को शहर की विद्युत आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ट्रांसमिशन सिस्टम के अंदर अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य किया जाएगा। इस कारण पूरे शहर में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य 10 बजे से पहले निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Tags:    

Similar News