फर्रुखाबाद: माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी (DM) आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक (SP) आरती सिंह ने संयुक्त रूप से ढाई घाट मेला क्षेत्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, किसी भी दशा में जाम की स्थिति न बनने देने तथा प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए घाटों पर नावों और प्रशिक्षित गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही स्नान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी न्यायिक कायमगंज, क्षेत्राधिकारी कायमगंज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे और उन्हें सौंपे गए दायित्वों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया।

Tags: