फर्रुखाबाद क्राइम न्यूज़: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को घर के दरवाजे पर बैठे किशोर को चाकू मार कर घायल कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव तुर्क ललैया निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका 15 वर्षीय बेटा आयुष पाल अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। उसी समय गांव में ही रहने वाले चांद पुत्र सरफुद्दीन उर्फ गुड्डू वहां आया और बेटे को गालियां देना शुरू किया। विरोध करने पर चांद ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। कई वार करने के बाद लहूलुहान कर आरोपी फरार हो गया। बेटे को रक्तरंजित अवस्था में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज पहुंचा। जहां से प्रथम उपचार के बाद उसे डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags: