Farrukhabad: पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का निधन, सपा कार्यकर्ताओं में शोक

Update: 2025-06-14 10:01 GMT

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य फर्रुखाबाद एवं कन्नौज के कद्दावर नेत पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में देहांत हो गया। उनका निधन समाजवादी आंदोलन की अपूरणीय क्षति है। वे जीवनभर समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों की आवाज बने रहे। उनका सरल व्यक्तित्व, संघर्षशील जीवन और पार्टी के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनके निधन पर सभी सपा नेताओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Tags:    

Similar News