Farrukhabad: फर्रुखाबाद में कोहरे और ठंड, स्कूलों की छुट्टी

Update: 2025-12-19 07:26 GMT

फर्रुखाबाद: जिले में अत्यधिक ठंड, शीतलहर और घने कोहरे के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। छात्र-छात्राओं की कठिनाइयों और उनके हित को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, फर्रुखाबाद द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनपद के सभी परिषदीय विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय और सभी प्रकार के मान्यता प्राप्त विद्यालय (आईसीएसई बोर्ड/सीबीएसई बोर्ड) जो नर्सरी से कक्षा 12 तक संचालित हैं, उनमें 19 दिसंबर 2025 और 20 दिसंबर 2025 को अवकाश रहेगा।

यह आदेश मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान और जिलाधिकारी फर्रुखाबाद की अनुमति के अनुपालन में जारी किया गया है।

हालांकि, अवकाश के दौरान विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को नियमित रूप से उपस्थित रहना होगा। कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य (एत्त०आई०आर०), विभागीय कार्यों और उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags:    

Similar News