Farrukhabad: सिरौली में वृद्धाश्रम की व्यवस्था पर डीएम की नजर

Update: 2025-07-07 09:52 GMT

फर्रूखाबाद: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सोमवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सिरौली वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंजीकृत 68 वृद्धजनों में से 55 उपस्थित पाए गए।

जिलाधिकारी ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उन्हें मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और मात्रा के संबंध में जानकारी ली। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई।

निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में लगे 5 सीसीटीवी कैमरों में से 2 कैमरे खराब पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल उन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय डीएफओ, उपजिलाधिकारी सदर, डीपीआरओ और मोहम्मदाबाद के खंड विकास अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने वृद्धजनों से संवाद कर उनकी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की।

Tags:    

Similar News