Farrukhabad: चुनाव की तैयारियों के तहत डीएम ने मतगणना टीम को किया मार्गदर्शित
जिलाधिकारी ने मतगणना को सही तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह द्वारा विकास भवन सभागार में आयोजित मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया। जिलाधिकारी ने मतगणना को सही तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान कोई भी कमी न रहने पाये। जिसे जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उसका वह पूरी तरह से निर्वहन करे। जिलाधिकारी ने कहा कि गेट नंबर 1, 2, 3 पर डीएमएफडी लगी है। यही मोबाइल सुरक्षा केन्द्र बनाये गये हैं सभी लोग अपना-अपना मोबाइल यही पर रखकर अन्दर प्रवेश करेंगे।
मीडियाकर्मियो के लिए मीडिया सेन्टर पर अलग से मोबाइल सुरक्षा केन्द्र बनाया गया है। मीडियाकर्मी अपना मोबाइल मीडिया सेन्टर तक ले जा सकते हैं। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।