Farrukhabad: जिलाधिकारी ने विद्यालय निरीक्षण कर परखी शैक्षिक गुणवत्ता

इस दौरान परिसर में गंदगी देख साफ-सफाई करने के निर्देश दिये

Update: 2025-05-20 06:27 GMT

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने विद्यालय की निरीक्षण कर शैक्षिक गुणवत्ता परखी। साथ ही बच्चों से मिड-डे-मील सहित कई जानकारियां कीं। इस दौरान परिसर में गंदगी देख साफ-सफाई करने के निर्देश दिये।

जानकारी के अनुसार सोमवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय महरूपुर सहजू याकूतगंज वि0ख0 बढ़पुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता का स्तर औसत पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा इसमें और सुधार करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा छात्रों से मिड-डे-मिल की गुणवत्ता व मात्रा के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी व विद्यालय परिसर में गंदगी देख नाराजगी जतायी तथा साफ.-सफाई कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है।

इसलिए उसको साफ-सुधरा रखें। जिलाधिकारी ने बच्चों से कई सवाल भी पूछे। जिसमें कुछ बच्चों ने उत्तर दे दिया, लेकिन कुछ नहीं दे पाये। डीएम ने मौजूद शिक्षकों से शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के निर्देेश दिये।

Tags:    

Similar News