Farrukhabad: पांचाल घाट निर्माण में देरी, आमजन को परेशानी

Update: 2025-09-29 10:09 GMT

फर्रुखाबाद: पांचाल घाट पुल पर लंबे समय से जारी निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। निर्माण की सुस्त रफ्तार के कारण आमजनमानस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और राहगीरों को घंटों जाम में फंसकर परेशान होना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महीनों से काम जारी है, लेकिन प्रगति बेहद धीमी है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बिगड़ गई थी। आए दिन धूल, कीचड़ और जाम की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तरों को समय से पहुंचने वाले कर्मचारियों और व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि आमजनमानस को राहत मिल सके। वहीं, संबंधित विभागीय अधिकारी काम की सुस्त गति पर चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे जनता की नाराजगी और भी बढ़ती जा रही है।

Tags:    

Similar News