Farrukhabad Accident:राजेपुर क्षेत्र में इटावा बरेली नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार किसान की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई और 11 माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
पड़ोसी जिला शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज के ग्राम सपाह धरमपुर पिडरियां निवासी सोमवार को पत्नी व 11 माह के पुत्र के साथ पांचाल घाट आए थे। गंगा पूजन के बाद वह बाइक से वापस जा रहे थे। तभी थाना राजेपुर क्षेत्र के इटावा बरेली नेशनल हाईवे पर ग्राम जैनापुर के पास पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। पत्नी की मौके पर मौत हो गई।
Tags: