लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की। केशव प्रसाद ने कहा कि सुरक्षित फसल से निश्चिंत किसान,फसल बीमा है सबका समाधान। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में फसल बीमा को अधिक प्रभावी बनाकर अधिकाधिक किसानों को उससे जोड़ा गया है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जबर्दस्त मोदी लहर चल रही है। हर ओर कमल खिल रहा है। चार जून को देश में चार सौ से ज्यादा सीटें पाकर भाजपा विजयी होगी। एक बार फिर से देश में मोदी सरकार बनेगी। इसमें हमें विकास का प्रण लेकर, कमल का बटन दबाना है। चार सौ पार के संकल्प को, पूरा करते जाना है।

प्रधानमंत्री आवास से जुड़े एक पोस्टर को सोशल मीडिया पर जारी करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं है,आपके घर में बिजली आयेगी लेकिन उसका बिल जीरो आयेगा। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लागू होने जा रही है। देश में एक और बदलाव दिखेगा, जब बिजली बिल जीरो होगा।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रचार के दौरान महिला सुरक्षा का मुद्दा भी उठा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा का विश्वास दिलाते हुए कहा कि अब रात में भी बेटियां घर से निकलती हैं। पहले की सरकार में शाम के बाद घर से निकलते हुए बहू बेटियों को डर लगता था। कानून व्यवस्था में उत्तर प्रदेश की रैकिंग सबसे ऊपर है।

Tags: