लवमैरिज करने पर परिजन बने जान के दुश्मन

Update: 2023-01-21 10:36 GMT

मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में आठ महीने पहले लव मैरिज करने वाले जोया और अमान को जान का खतरा सता रहा है। युवती का परिवार अब उनकी जान का दुश्मन बन गया है। बृहस्पतिवार को पति के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, जोया ने बताया कि उसने आठ महीने पहले लिसाड़ी गांव के रहने वाले अमान के साथ लव मैरिज की थी। इसके बाद से वह अपने पति के घर पर ही रह रही है। युवती का आरोप है कि शादी के बाद उसका परिवार उसकी और उसके पति की जान का दुश्मन बन गया है। दोनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

Tags:    

Similar News

-->