फर्जी दस्तावेज़ और संदिग्ध कनेक्शन, पत्नी की शिकायत से खुला बड़ा राज़

Update: 2025-06-26 10:11 GMT
Shamli शामली : शामली के मोहल्ला सरवरपीर निवासी महिला मनीषा ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उसे देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त बताया है। महिला ने दावा किया कि उसके पति के पास कई फर्जी आधार कार्ड, पासपोर्ट और मार्कशीट हैं।
मनीषा ने एसपी रामसेवक गौतम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका निकाह 2017 में शामली के एक युवक से हुआ था। शुरुआती वर्षों के बाद पति दो वर्ष से अक्सर घर से गायब रहने लगा। पूछने पर उसने बताया कि वह देहरादून में बाउंसर की नौकरी कर रहा है। पीड़िता के मुताबिक उसे शक हुआ तो उसने अपने पति के सामान को खोजा, जिसमें पति के नाम से कई फर्जी आधार कार्ड, कई फर्जी पासपोर्ट, कई फर्जी मार्कशीट व अन्य प्रपत्र मिले।
जब उसने अपने पति से फोन पर संपर्क किया तो वह आग बबूला हो गया और कहा कि अगर किसी को बताया तो उसे व उसके दोनों बच्चों को मार देगा। इसी बीच एक दिन उसका पति अचानक घर पर आया और उसके साथ मारपीट कर सारे कागज ले जाने लगा। पीड़िता का कहना है कि उसने कुछ कागज उसके हाथ से छीन लिए। पीड़िता का कहना है कि उसने कुछ कागज उसके हाथ से छीन लिए। पीड़ित ने पति से जान का खतरा बताते हुए एसपी से इस मामले की जांच कराने और उसकी व उसके बच्चों की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
एसपी रामसेवक गौतम के आदेश पर शहर कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में जो असलियत सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। महिला द्वारा अपने पति पर देश विरोध गतिविधियों में आशंका जताए जाने का मामला सामने आने पर पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। जांच एजेंसियों ने अपने स्तर से मामले में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक जांच में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Tags:    

Similar News