कुशीनगर में फर्जी दस्तावेज गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

Update: 2025-08-05 11:22 GMT
Kushinagar कुशीनगर : पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण-पत्र तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें गिरोह का मुख्य सरगना भी शामिल है।
यह गिरोह डिजिटल माध्यमों के जरिये लोगों से संपर्क करता था और उन्हें कम समय में आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र जैसी सरकारी दस्तावेज़ बनवाने का झांसा देता था। बदले में ये मोटी रकम वसूलते थे और फर्जी दस्तावेज़ बनाकर उपलब्ध कराते थे।
पुलिस को इनके पास से फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, स्कैन की गई सरकारी मुहरें, कम्प्यूटर सिस्टम और प्रिंटिंग सामग्री बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और अब तक सैकड़ों फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर चुका है। कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक (SP) ने बताया, "साइबर सेल को डिजिटल धोखाधड़ी की सूचना मिली थी। जांच के दौरान जब डिजिटल ट्रैकिंग की गई तो यह गिरोह पकड़ में आया। इसके बाद दबिश देकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"
Tags:    

Similar News