कोहरे में चरमराई बिजली आपूर्ति, शहर के लोग परेशान

बड़ी खबर

Update: 2023-01-09 09:05 GMT
मेरठ। कोहरे में जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बिजली कटौती से शहर के लोग परेशान हैं। कई क्षेत्रों में सुबह कोहरे के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। विकासपुरी, घंटाघर क्षेत्र में सुबह 5 बजे से 9 बजे तक बिजली गायब रही। शास्त्रीनगर, लोहियानगर, हापुड़ रोड, जागृति विहार में भी सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। 33 केवी की लाइनों में फाल्ट के चलते समस्या बनी रही।
अधिकारियों की मानें तो कोहरे के कारण जर्जर तारों में नमी होने पर ही फाल्ट हो जाता है । इस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। मोहकमपुर उपकेंद्र क्षेत्र में अंडरग्राउंड लाइन में तकनीकी खराबी सही करने के लिए रविवार को तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान मोहकमपुर फेज एक, फेज दो, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मेजर ध्यानचंद नगर और सांईंपुरम में आपूर्ति बाधित रही।
Tags:    

Similar News