सहारनपुर। हर आंगन योग वसुधैव कुटुंबकम थीम में जनपद सहारनपुर में बहुत अच्छे ढंग से तैयारियां की जा रही थी, जनपद 15 जून से 21 जून तक यह साप्ताहिक कार्यक्रम चला। जिसमें जनपद सहारनपुर में ऑनलाइन फीडिंग में सहारनपुर प्रथम स्थान पर पहुंचा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कि हर घर आंगन योग थीम पर जनपद सहारनपुर में बहुत अच्छे तरीके से तैयार की जा रही थी जिनमें सभी स्कूलों ग्राम प्रधानों एवं सब के साथ मीटिंग की गई जिसमें सभी को योग के क्षेत्र में सामूहिक रूप से जोड़ने का प्रयास किया गया जिसके परिणाम स्वरूप 15 जून से 21 जून तक होने वाले योग कार्यक्रम में जनपद सहारनपुर ऑनलाइन फीडिंग में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है जो कि जनपद के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है और जिसमें सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

Tags: