तलाकशुदा महिला , बंधक बनाकर लूटी आबरू, 35 टुकड़े काटने की दी धमकी

Update: 2023-09-10 14:10 GMT
उत्तर प्रदेश के आगरा में युवक ने तलाकशुदा महिला का हमदर्द बनकर उसे बंधक बनाया और दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर दो बार गर्भपात भी करा दिया। इसी बीच पीड़िता ने एक पुत्री को भी जन्म दिया। अब आरोपी फोटो, वीडियो वायरल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
 मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर दी। बताया कि आठ साल पहले इसका पति से तलाक हो चुका है। इसके बाद थाना क्षेत्र के रहने वाले वीरेन्द्र शर्मा पुत्र संतोष शर्मा से उसकी मुलाकात तीन साल पूर्व हुई थी। इसके बाद वह घर पर आने लगा। सन 2019 में एक दिन वह रात के समय घर में घुस आया।
 उसके ही घर में उसे बंधक बना लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे मरा हुआ समझकर सुबह भाग गया। होश आने पर वह संभली और थाने जाने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इससे वह गर्भवती हो गई। उसने एक पुत्री को भी जन्म दिया।
 इसके बाद आरोपी दो बार उसका गर्भपात भी करा चुका है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार दुष्कर्म करता रहा। अब आरोपी तेजाब डालने और श्रद्धा हत्याकांड की तरह 35 टुकड़े करने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News