Image used for representational purpose
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : काशी विद्यापीठ के मैदान पर चल रहे मो. राजाउद्दीन मेमोरियल ए डिवीजन फुटबॉल लीग में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। दूसरा मैच न्यायिक एकेडमी और स्पोर्ट्स हॉस्टल टीम के बीच खेला गया। इस मैच के हीरो अमित यादव रहे। हैट्रिक गोल कर टीम को एकतरफा जीत दिला दी। अमित के अलावा टीम के प्रभाकर ने एक गोल किया। इसके पहले मैच में मदन स्पोर्टिंग ने 2-1 से मंगलपुर स्पोर्टिंग को पराजित कर किया। विजेता टीम के तौफीक ने दो गोल, मंगलपुर की टीम से जितेंद्र ने एक गोल किया।
source-hindustan