Kanpur लायर्स एसोसिएशन में दिनेश चंद्र अध्यक्ष और राजीव महामंत्री चुने गए
Kanpur कानपुर : कानपुर लायर्स एसोसिएशन चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। दिनेश चंद्र वर्मा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं उन्होंने राकेश सचान को 15 मतों से हराया। महामंत्री पद पर राजीव यादव ने सुनील कुमार पांडेय को 311 वोटों से शिकस्त दी। राकेश सचान ने दोबारा मतगणना की मांग की जिसे एल्डर्स कमेटी ने खारिज कर दिया। पुलिस ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को सुरक्षा के साथ घर पहुंचाया।
कानपुर लायर्स एसोसिएशन चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। लायर्स एसोसिएशन चुनाव में दिनेश चंद्र वर्मा अध्यक्ष चुने गए हैं। जबकि राजीव यादव महामंत्री निर्वाचित हुए। अध्यक्ष के लिए कड़े मुकाबले में दिनेश चंद्र वर्मा ने राकेश सचान को कड़े मुकाबले में 15 मतों से हराया। महामंत्री में राजीव यादव ने सुनील कुमार पांडेय को 311 वोटों से शिकस्त दी।
राकेश सचान और उनके समर्थकों ने दुबारा मतगणना की मांग रखते हुए हो-हल्ला किया। दोबारा मतगणना कराने के लिए पत्र भी दिया, लेकिन एल्डर्स कमेटी ने यह मांग खारिज कर दी। पुलिस ने दोनों नवनिर्वाचित प्रत्याशियों को कड़ी सुरक्षा में घर छोड़ दिया। घर जाने से पहले दोनों प्रत्याशियों ने परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर में माथा टेका।