Prakash Parv पर देवबंद में उमड़ी संगत, गूंजा भक्ति का माहौल

बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही

Update: 2026-07-01 11:34 GMT

Deoband देवबंद :  (सहारनपुर)  गुरूद्वारा श्री गुरू नानक सभा में छठे पातशाह श्री गुरू हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और धार्मिक माहौल में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान ज्ञानी धर्म सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए श्री गुरू हरगोबिंद साहिब जी के जीवन और उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरू हरगोबिंद साहिब जी का जन्म पांचवे पातशाह श्री गुरू अर्जन देव जी और माता गंगा जी के घर हुआ था।

ज्ञानी धर्म सिंह ने आगे बताया कि गुरू अर्जन देव जी की शहादत के बाद गुरू हरगोबिंद साहिब जी गुरू गद्दी पर विराजमान हुए। उन्होंने संगत को शस्त्र रखने का आदेश दिया और दिल्ली के तख्त से ऊंचा अकाल तख्त साहिब का निर्माण कराया। उन्होंने मीरी और पीरी नामक दो तलवारें धारण कीं, जिसमें मीरी शक्ति का और पीरी भक्ति का प्रतीक माना जाता है।गुरू हरगोबिंद साहिब जी ने कई युद्धों का नेतृत्व किया और सभी में विजय प्राप्त की। उनके जीवन से साहस, भक्ति और न्याय का संदेश मिलता है। इस दौरान संगत को उनके आदर्शों और शिक्षाओं से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में इससे पहले भाई धर्म सिंह और अमनदीप सिंह ने गुरबाणी कीर्तन का गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कीर्तन के बाद अरदास की गई और फिर संगत में प्रसाद का वितरण किया गया।समारोह के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें मिस्से परांठे, लस्सी और प्याज का लंगर बरताया गया। संगत ने बड़ी श्रद्धा के साथ लंगर ग्रहण किया।

इस अवसर पर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें श्याम लाल भारती, सचिन छाबड़ा, सतीश गिरधर, चंद्रदीप सिंह, बलदीप सिंह, अमन सेठी, बलवंत सिंह उप्पल, विस्मित सिंह, युवराज अरोड़ा, प्रिंस कपूर, हर्ष नारंग, चन्नी बेदी, अमृत सिंह कपूर, अनमोल उप्पल सहित अन्य शामिल रहे।कुल मिलाकर कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ, जिसमें संगत ने गुरु साहिब के उपदेशों को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Tags:    

Similar News