भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस के तहत उप जिलाधिकारियों को मिली ये जिम्मेदारी

Update: 2022-10-06 17:54 GMT

भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति के तहत सरकार ने तहसील और थाना स्तर पर नोडल अधिकारी की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया है।

यह जानकारी अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मंडलायुक्त ने पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन उप्र लखनऊ के पत्र के क्रम में भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति के तहत शासन के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए हैं।

तहसील कर्वी में उप जिलाधिकारी कर्वी (मोबाइल 9454415959), राजापुर में उप जिलाधिकारी राजापुर (9454415962), मानिकपुर में उप जिलाधिकारी मानिकपुर (9454415961) एवं तहसील मऊ में उप जिलाधिकारी मऊ (9454415960) को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

न्यूज़ क्रेडिट: amritvichar

Tags:    

Similar News