Deoria: खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले पर शिक्षकों में हलचल

देवरिया शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल

Update: 2025-07-17 12:47 GMT

देवरिया: जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मंगलवार को जनपद के शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल किया। देवरिया में कई खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने तबादलों की सूची जारी की है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता क अनुसार देवरिया में एक साथ 7 खंड शिक्षा अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया। स्थानांतरित किये गये खंड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और सौपें गये कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को नवीन आवंटित एव अतिरिक्त विकास खण्ड ।

खण्ड शिक्षा अधिकारियों के तबादलों की सूची

1. गोपाल मिश्र को पथरदेवा से देसही देवरिया भेजा गया है।

2. राजकिशोर सिंह को बरहज से भलुअनी भेजा गया है।

3. सूरज कुमार को भलुअनी से भागलपुर भेजा गया है।

4. सत्य प्रकाश को भागलपुर से भलुअनी भेजा गया है।

5. राजेश कुमार यादव को भटनी से बरहज भेजा गया है।

6. पंकज कुमार सिंह को देसही देवरिया से पथरदेवा भेजा गया है।

7. रामप्यारे राम को उनको अतिरिक्त प्रभार देते हुए सलमेपुर से भटनी भेजा गया है।

Tags:    

Similar News