पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। ए ग्रुप इंजीनियरिंग में अलीगढ़ की रिया सिंह पहले स्थान पर हैं।

प्रवेश परीक्षा 27 जून से 1 जुलाई तक प्रदेश के 45 जनपदों में 122 केंद्रों पर ऑनलाइन आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा के लिए 2,66,696 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 1,85,169 सम्मिलित हुए, जिनमें से 174160 अभ्यर्थी अर्ह पाए गए।


Tags: