मुजफ्फरनगर: जिले की अदालत ने 3 साल की मासूम बच्ची के अपहरण, फिर बलात्कार और उसके बाद हत्या के आरोप में आज दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने इनमें से एक आरोपी को फांसी की सजा तो दूसरे को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
दरअसल पूरा मामला जानसठ कस्बे का है। जहां 12 जून 2022 को सोनी और राजेश ने 3 साल की एक बच्ची का अपहरण किया था, जिसके बाद आरोपियों ने मिलकर उसके साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। ये मामला मुजफ्फरनगर की पोक्सो अदालत में चल रहा था।
अदालत ने तमाम गवाहों और सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए सोनी को फांसी की सजा सुनाई, जबकि उसके साथी राजेश को उम्र कैद की सजा सुनाई।