रात में बहू ने की ऐसी हरकत, ससुर ने कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन

Update: 2023-06-27 14:54 GMT

उत्तर प्रदेश| आगरा शहर में एक ससुर ने अपनी छोटी बहू को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। ऐसा करने के बाद भी वह वहां से भागा नही बल्कि घर के ही बाहर ही बैठा रहा। गांव वालों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति से पूछताछ शुरू की।

ससूर का कहना है कि छोटी बहु ने कल रात में कुछ ऐसा कर दिया कि वह रात भर इस बारे में सोचता रहा और सुबह होते ही बहु को मौत के घाट उतार दिया।

घटना किरावली थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर की है। यहां के रने वाले 62 वर्षीय रघुवीर का बेटा गौरव यूपी पुलिस में सिपाही है। गौरव की पत्नी प्रियंका गांव में ही रहती है। आज सुबह रघुवीर ने प्रियंका पर उस समय हमला बोला, जब वो खाना बना रही थी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने आरोपी रघुवीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में रघुवीर ने बताया कि छोटी बहू बात-बात पर झगड़ा करती थी। छह महीने पहले बड़े बेटे की मौत हो गई थी। उसकी पत्नी भी घर में रहती है।

सोमवार रात को छोटी बहू ने बड़ी से झगड़ा किया। मैंने रोका तो लात मार दी। मैं गिर पड़ा। छोटी बहू के इस व्यवहार से मैं पूरी रात सो नहीं सका। सुबह उठा तो तनाव में था। इसीलिए कुल्हाड़ी से बहू को काट डाला। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी रघुवीर के बड़े बेटे की छह महीने पहले मौत हो गई थी। पुत्रवधू उनके साथ ही रहती है। छोटी बहू से उसका विवाद होता था। आरोपी ने बताया कि वह दोनों को साथ रखना चाहता था। मगर, झगड़े की वजह से परिवार में कलह हो रही थी।

Tags:    

Similar News

-->