फिरोजाबाद क्राइम न्यूज़: थाना टूण्डला क्षेत्र अन्तर्गत एक दलित महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं। टूण्डला थाना क्षेत्र निवासी एक दलित महिला का आरोप है कि उसकी काॅलोनी में रहने वाला बंटी नामकर युवक शनिवार की देर सांय उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ व अभद्रता की। महिला द्वारा शोर करने पर आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इस सम्बंध में सीओ टूण्डला अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

Tags: