दबंगों ने की मारपीट, डीजे पर नहीं बजा था मनपसंद गाना, पढ़े हैरान करने वाला मामला

Update: 2022-05-07 03:01 GMT

लखनऊ: लखनऊ में मोहनलालगंज के कलंदरखेड़ा में डीजे पर मनपसंद गाना नहीं बजने को लेकर दबंग ने जमकर उत्पात मचाया। मुण्डन समरोह में शामिल होने आई किशोरी को भी आरोपियों ने पीट दिया। बवाल होते देख लोग तितर-बितर हो गए। शुक्रवार सुबह मोहनलालगंज कोतवाली पहुंच कर पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराया है।

कलदंरखेड़ा निवासी विनोद के घर में मुण्डन संस्कार हुआ था। गुरुवार रात को दावत थी। जिसमें पिंटू दोस्त करमचंद और जितेंद्र के साथ आया था। वह लोग डीजे फ्लोर पर चढ़ कर डांस कर रहे थे। इसी दौरान पिंटू ने डीजे ऑपरेटर से मनमाफिक गाना बजाने के लिए कहा। जिसे बजाने से ऑपरेटर ने मना कर दिया था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विनोद के बीच बचाव करने पर नशे में धुत पिंटू, करमचंद और जितेंद्र मारपीट करने लगे। विनोद को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। झगड़ा होते देख रवि और आरती मदद के लिए दौड़ पड़े थे। जिनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की थी। मुण्डन समारोह में हुए झगड़े की सूचना कनकहा पुलिस चौकी को दी गई थी। पुलिस कर्मी काफी देर से मौके पर पहुंचे थे। जिसके चलते आरोपी भाग निकले थे। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र के अनुसार मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Tags:    

Similar News

-->