आगरा। यहां लगन सगाई में एक सिलेंडर में आग लग गई। इसमें हलवाई के साथ खाना बनाने आईं 2 महिलाएं जिंदा जल गईं तथा हलवाई झुलस गया। सगाई कार्यक्रम में हलवाई के साथ खाना बनाने पहुंची दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हलवाई गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं आयोजन में हलवाई के साथ सब्जी काटने और अन्य कामों में मदद करने गई थी। हादसे के संबंध में मौके पर पहुंचे एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है और एक घायल पुरुष को इलाज के लिए भेजा है। मामले में अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। मामला थाना सिकंदरा के बाईपुर अंतर्गत सुंदरवन कालोनी का है जहां मदन कुमार के बेटे की दो दिन बाद शादी थी।

पुलिस ने बताया कि सुबह हलवाई कैलाशी खाना बनाने के लिए अपने साथ नगला बूढ़ी की रहने वाली शीला और लीला को लेकर आया था। दोनों सिलेंडर के पास बैठकर सब्जियां काट रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर की पिन ढीली हो गई और सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही सेकेंड में आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उन्हें बचाने के प्रयास में हलवाई कैलाशी भी बुरी तरह से झुलस गया।

Tags: