मगनपुर में नहर कटने से किसानों की फसल डूबी

Update: 2023-01-14 14:29 GMT

अम्बेडकरनगर: जंहागीरगंज तहसील क्षेत्र के मगनपुर में नहर कटने से किसानों के 20 बीघे से ज्यादा रबी की फसल जलमग्न हो गई। किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग के पास कई बार शिकायत किया गया, लेकिन उसके बाद भी नहर को ठीक नहीं कराया गया। किसानों ने मांग किया कि सरकार उनके फसल के हुए नुकसान का मुआवजा दे।

बता दें कि जंहागीरगंज के मगनपुर में अचानक नहर कट जाने से किसानों का 20 बीघा से ज्यादा गेंहू, चना और रबी के अन्य फसल जलमग्न हो गई। किसानों की सूचना पर पहुंचे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर कटी नहर को बांधा। वहीं, किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

किसान राम सुभग ने बताया कि नहर की सफाई सहीं से नही होती है औऱ जब किसान इसकी शिकायत करते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होती है। उन्होंने कहा कि उनका एक बीघा फसल नुकसान हुआ है। गेंहू की बुवाई में करीब 6 हजार रुपया लगा था, लेकिन अब फसल बिल्कुल खराब हो चुकी है, जिससे उनके परिवार के सामने भुखमरी की समस्या आ सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि किसानों के नुकसान फसल का मुआवजा दिया जाए।

Tags:    

Similar News