Crime: पति से बात करने के बाद फंदे से लटकी महिला

Update: 2024-07-10 17:30 GMT
Moradabadमुरादाबाद: विदेश में रह रहे पति से मोबाइल पर बात करने के बाद महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। दूल्हापुर निवासी महिला का पति सऊदी अरब में राज मिस्त्री का काम करता है। पति के काल करने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने परिजनों को फोन कर अनहोनी की आशंका जताई। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि महिला ने जान दे दी है। परिजनों ने police को सूचना देकर शव को उतरवाया।
पति से बात होने के बाद फरजाना ने किया
सुसाइड
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दूल्हापुर निवासी 30 वर्षीय फरजाना की शादी नौ वर्ष पहले Uttarakhand के थाना जसपुर की नगर पंचायत महुआडाबरा निवासी रियासत हुसैन से हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। महिला का पति एक वर्ष पूर्व काम के लिए सऊदी अरब चला गया। फरजाना अपने तीनों बच्चों के साथ एक मकान में रहती थी। रविवार रात करीब 10 बजे फरजाना की अपने पति से फोन पर बात हो रही थी। उस दौरान तीनों बच्चे घर में सोये हुए थे। बताते हैं कि पति से बात होने के बाद फरजाना ने कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे से लटककर जान दे दी। पति ने उसे फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। तब उसने अपने रिश्तेदार साढू जसपुर निवासी राशिद को कॉल कर अनहोनी की आशंका जताई। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। वह तत्काल अपनी पत्नी को साथ लेकर महुआ डाबरा पहुंचे। पुलिस एवं अन्य परिजनों को सूचना देकर शव को उत्तरवाया।
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने सौंपा परिजनों को शव
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। Rashid ने बताया कि मृतका उनकी पत्नी की सगी बहन थी। उन्होंने ही अपने घर से उसकी शादी की थी। रियासत एक साल पहले सऊदी अरब गया था। उसी ने ही फरजाना के फंदे से लटकने की सूचना दी। दंपती में क्या बात हुई थी उन्हे इसकी जानकारी नहीं है।
Tags:    

Similar News

-->