दम्पति ने साड़ी का फंदा बनाकर की आत्महत्या

Update: 2022-08-04 13:19 GMT

सिटी न्यूज़: फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के एक गांव में पति-पत्नी ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। ग्रामीणों ने पहुंचकर दोनों के शव को नीचे उतारा। इसी दौरान पुलिस ने सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस वालों ने बताया कि आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। अब आगे की छानबीन की जा रही है।

पास में 3 बच्चियां भी रोती हुई मिली: पति आदेश (35) और पत्नी सीता दोनों शिकोहाबाद में नगला खंगर के गांव फातीपुर के निवासी थे। दोनों पति-पत्नी ने देर रात घर में के बरामदे में साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के पास ही इनकी 3 बच्चियां भी रोती हुई मिली। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त घर में कोई भी मौजूद नहीं था। आदेश के माता-पिता दोनों ही रिश्तेदारी में गए हुए थे। जब पुलिस ने उनको भी इस बारे में जानकारी दी तो उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया।

"अभी फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ": सूचना पर एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आदेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। करीब 10 दिन पहले उसके पिता अपनी बेटी के यहां गए थे और मां अपनी किसी रिश्तेदारी में गई हुई थी। गांव में किसी के यहां कार्यक्रम था। दोनों ने घर आकर अपने बच्चों के साथ भोजन भी किया। कमरे में भोजन के बर्तन भी मिले हैं। जिसके बाद दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एसपी देहात ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

Tags:    

Similar News

-->