कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बरी न होना सरकार की साजिश, कांग्रेसजनों ने लगाया आरोप

Update: 2023-10-10 15:14 GMT
वाराणसी। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिला। इस दौरान उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही आरोप लगाया कि अन्याय प्रतिकार यात्रा मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बरी न होना सरकार के साजिश का हिस्सा है। कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए शंकराचार्य का समर्थन लिया। कांग्रेसजनों ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अंगवस्त्रम भेंट कर और माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। बताया कि शंकराचार्य ने कहा कि अजय राय विद्या मठ के सदस्य के रूप में हैं और हम उनके प्रति हमेशा व सदैव खड़े हैं। इस मुकदमे में अजय राय का बरी होना निश्चित है। जब 81 लोग बरी हो गए तो एक वह है वह भी उसी आधार पर बरी हो जाएंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने सयुक्त रूप से कहा कि अन्याय प्रतिकार यात्रा मामले में प्रदेश अध्यक्ष का बरी न होना सरकार की साजिश का हिस्सा है। उन्हें द्वेषपूर्ण राजनैतिक भावना के जरिये मुकदमे में फसाये रखना अनुचित है। अन्याय प्रतिकार यात्रा में 82 आरोपियों में 81 आरोपी दोष मुक्त किया गया। वहीं अजय राय को सिर्फ राजनीतिक द्वेष में फंसाया गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, उमेश दृवेदी, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, पीयूष अवस्थी, चंचल शर्मा, मयंक चौबे, रोहित दुबे, अभिषेक चौरसिया, विनीत चौबे, विकास पांडेय आदि रहे।
Tags:    

Similar News

-->