चैयरमेन अंजू अग्रवाल ने ईओ के खिलाफ खोला मौर्चा, डीएम से की शिकायत

Update: 2022-03-02 16:42 GMT

उत्तर प्रदेश सिटी न्यूज़: नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने ईओ हेमराज सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से अनुशासनात्मक कार्यवाही की मां की है। पालिकाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से बताया कि नगरीय सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतू 28 फरवरी से 5 दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया गया था। लेकिन महाशिवरात्री पर्व होने के कारण एक दिन के लिए सफाई अभियान स्थगित कर दिया गया था तथा विशेष सफाई अभियान को 5 मार्च तक बढ़ा दिया गया था। परन्तु इन तीन दिनों में अधिशासी अभियंता हेमराज सिंह द्वारा विशेष सफाई अभियान में प्रतिभाग किया गया। उन्होंने कहा कि बार-बार फोन करने के बाद भी वह फोन नहीं उठाते है। किसी काम में रुचि नहीं लेते है। जिसके चलते पालिकाध्यक्ष ने ईओ के विरुद्ध जिलाधिकारी से अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग की है।



Tags:    

Similar News

-->